निवाड़ी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाराईनाका पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 65 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतापपुरा के पास सैनिक स्कूल के पीछे बंद क्रेशर के नजदीक अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंकेश कंजर, उम्र 25 वर्ष, निवासी लक्ष्मनपुरा, थाना बरुआसागर, जिला झांसी को पकड़ा।
आरोपी के पास से तीन प्लास्टिक की कुप्पियों में भरी करीब 65 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 6 हजार 500 रुपये, और एक होंडा लीवो मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी टिंकल यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ