रास्ते में खड़े होने पर मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 7 आरोपियों पर केस दर्ज..

रास्ते में खड़े होने पर मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, 7 आरोपियों पर केस दर्ज

निवाड़ी। जिले के जिजौरा गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां रास्ते में खड़े होने को लेकर हुए झगड़े में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
घटना रविवार रात जिजौरा गांव की मोदी कॉलोनी की है। मृतक की पहचान अमर पाल उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में खड़े होने को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि अनिल अहिरवार, प्रमोद अहिरवार, बंटी अहिरवार, दीपक अहिरवार, मंकू अहिरवार समेत सात लोगों ने मिलकर अमर पाल पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फरियादी रविंद्र यादव, बृजेंद्र यादव और शिवम अहिरवार की शिकायत पर नाराई चौकी में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा और चौकी प्रभारी टिंकल यादव देर रात तक घटनास्थल पर जांच में जुटे रहे।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV