![]() |
| श्रीरामराजा मंदिर ओरछा |
ओरछा, निवाड़ी। विश्व प्रसिद्ध श्रीरामराजा मंदिर ओरछा की व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं जवाबदेह बनाने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब मंदिर में सामग्री, वस्तुओं एवं विभिन्न सेवाओं की खरीद प्रक्रिया ई-निविदा अथवा गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से संपन्न की जाएगी।
कलेक्टर एवं मंदिर प्रशासक श्रीमती जमुना भिड़े ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
आदेश के अनुसार मंदिर में समय-समय पर आवश्यक सामग्री एवं सेवाओं का क्रय मध्यप्रदेश भंडार क्रय तथा सेवा उपार्जन नियम, 2015 (यथा संशोधित 2022) के प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा। इसके लिए ई-निविदा अथवा GeM पोर्टल की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य मंदिर की खरीद प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाना है। निर्धारित नियमों के तहत क्रय प्रक्रिया होने से कार्यवाही में स्पष्टता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।
जिला प्रशासन के इस फैसले से श्रीरामराजा मंदिर की प्रशासनिक, वित्तीय एवं सामग्री संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही मंदिर प्रबंधन में सुशासन, पारदर्शिता एवं नियमों के प्रभावी अनुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
NB17 NEWS | बुंदेलखंड की खबर, सबसे पहले और विश्वसनीय।

0 टिप्पणियाँ