कलेक्टर के आदेश के बावजूद भूमि का अवैध विक्रय कर अवैध कब्जे का प्रयास, किसान को धमकी।



●उप-पंजीयक निवाड़ी को भी रजिस्टर्ड डाक से आपत्ति दर्ज बाबजूद हो गई रजिस्ट्री। 
निवाड़ी ।जिले में लगातार जमीनों के फर्जी विक्रय पत्र के संबंध में शिकायत मिल रही हैं जिसके चलते के ग्राम उबौरा में एक बार फिर एक किसान की स्वत्वाधिपत्य की भूमि पर कथित रूप से अवैध विक्रय पत्र तैयार कर दबंगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने कलेक्टर से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई एवं परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उबौरा निवासी सतीष चन्द्र गुप्ता ने अपनी कृषि भूमि खसरा नंबर 2450/2 रकबा 0.190 हेक्टेयर पर 29 दिसंबर 2025 को कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान  फर्जी विक्रय पत्र के बाद लोग मौके पर पहुंचे और भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी, जिससे पीड़ित व उसका परिवार भयभीत है।
पीड़ित का कहना है कि उक्त भूमि में से 0.154 हेक्टेयर भूमि पूर्व में पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण हेतु विक्रय की जा चुकी थी तथा शेष 0.036 हेक्टेयर भूमि उसकी स्वामित्व की है। रिकॉर्ड त्रुटि के कारण भूमि विक्रेताओं के नाम दर्ज हो गई थी, जिसे कलेक्टर निवाड़ी द्वारा अपील प्रकरण क्रमांक 0013/2024-25 में 15 सितंबर 2025 को आदेश पारित कर सुधार दिया गया था। इसके बावजूद आरोपियों ने कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करते हुए 12 दिसंबर 2025 को ई-स्टाम्प के माध्यम से कथित रूप से अवैध विक्रय पत्र पंजीकृत कराया।
पीड़ित ने बताया कि उसने पूर्व में उप-पंजीयक निवाड़ी को भी रजिस्टर्ड डाक से आपत्ति दर्ज कराई थी, इसके बावजूद विक्रय पत्र किया गया। पीड़ित ने कलेक्टर को आदेश की प्रति एवं विक्रय पत्र की छायाप्रति संलग्न कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV