थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 06 आरोपियों से जप्त किये 42000 रूपये
निवाडी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति ठाकुर व अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) निवाड़ी के.के.पांडे के मार्गदर्शन मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही अमल में लाई है।
दरअसल विश्वसनीय मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुडारा मे मुडारा हार के पास कुछ व्य़क्ति अवैध जुआ खेल रहे है मुखविर की सूचना की तस्दीक हेतु थाना कोतवाली द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम मुडारा के पास मुडारा हार से आरोपी बसारत पिता रफीक सौदागर उम्र 30 वर्ष निवासी नया मुहल्ला छतरपुर, पुष्पेन्द्र पिता मूलचन्द्र अनुरागी उम्र 38 वर्ष निवासी तिवारी मुहल्ला नौगांव, जगतपाल पिता नारायण सिंह यादव उम्र 35 वर्ष निवासी रूपा धमना, मऊरानीपुर, बृजकिशोर पिता लक्षीराम कुशवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी वीरेन्द्र कालोनी नौगावं, ललित पिता रामस्वरूप रैकवार उम्र 29 वर्ष निवासी पिपरी नौगांव, निजाम पिता रफीक खान उम्र 39 वर्ष निवासी गढ़कुण्डार थाना सेंदरी के कब्जे से कुल 42000 रूपये व ताश की गडडी जप्त कर कब्जे में ली गई । जिसमे से मुख्य आरोपी अभिनय यादव मौके से फरार हो गया इस प्रकार कुल 07 आरोपियों पर धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई । फरार आरोपी की तलाश के लिए टीमे रवाना की गई है जिसे शीघ्र ही अभिरक्षा मे लिया जावेगा ।
0 टिप्पणियाँ