टीकमगढ़। गरीब बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही बंदीगृह में बंद कैदी पुरुष,महिलाओं और बच्चों की लगातार मदद करते आ रहे युवा समाज सेवी सौरभ खरे का यहां कायस्थ समाज की महिलाओं द्वारा सम्मान किया गया। यह सम्मान आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान किया गया।
स्थानीय लक्ष्मी पैलेस में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत दिल्ली द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की आरती एवं पूजन के साथ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती अनुराधा जौहरी, विशेष अतिथि प्रदीप खरे पत्रकार प्रदेश महासचिव अभाकामस पंजी. दिल्ली , उपाध्यक्ष संजीव खरे, युवा अध्यक्ष सूर्य प्रकाश खरे , महिला बिंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता खरे का स्वागत किया गया। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा भजन और होली गीत प्रस्तुत किये गए। भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना के साथ ही कायस्थ महिलाओं ने जमकर होली खेली। कार्यक्रम को अतिथियों ने संबोधित कर समाज से संगठित होकर रहने और मदद के लिए आगे आने पर जोर दिया। इस दौरान अभाकामस पंजीकृत दिल्ली महिला बिंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता खरे, जिलाध्यक्ष मधुलिका भटनागर, मधु, डां विभा श्रीवास्तव, प्रेमलता खरे, रुचि श्रीवास्तव, आकांक्षा, अर्चना, मंजु, उपाध्यक्ष संजीव खरे, युवाध्यक्ष सूर्य प्रकाश खरे ने चित्रगुप्त जयंती समारोह धूमधाम से मनाने की बात कही। सभी ने सहमति जताई और 15 मार्च को इस संबंध में बैठक बुलाई गई है। ट्रस्ट अध्यक्ष राघवेंद्र खरे ने सभी कायस्थ भाईयों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। कायस्थ समाज महिला ईकाई ने किया सौरभ खरे का समाजसेवा के क्षेत्र में सम्मान। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष राघवेंद्र खरे, , संजीव खरे उपाध्यक्ष अभाकामस पंजीयन दिल्ली, सूर्य प्रकाश खरे युवा अध्यक्ष, बृजेश खरे, अशोक खरे, संजीव खरे सहित अनेक कायस्थ बंधु उपस्थित रहे। यहां बता दें कि इसके पूर्व सौरभ खरे का समाज सेवा के क्षेत्र में मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर, सांसद डां वीरेंद्र कुमार, कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह, कायस्थ समाज टीकमगढ़ सहित अनेक समाजसेवियों और अधिकारियों द्वारा सम्मान किया जा चुका है।
टीकमगढ़ से जमील खान की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ