भगवान चित्रगुप्त जंयती पर होंगे भव्य कार्यक्रम, निकलेगी शोभायात्रा रिपोर्ट जमील खान


तैयारियों के संबन्ध में हुई महत्वपूर्ण बैठक, सौंपी जिम्मेदारियां
टीकमगढ़। भगवान चित्रगुप्त के पूजन-अर्चन और महाआरती के बाद भगवान के जयकारे गूंज उठे। चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष राघवेन्द्र खरे, श्रीमती सुनीता खरे, मुरारी खरे समेत अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान की आरती की और जयकारे लगाए। मंदिर सभाकक्ष जयकारों से गूंज उठा। यह अवसर था यहां आयोजित बैठक का, जिसमें भगवान चित्रगुप्त जयंती समारोह के संबन्ध में चर्चा की जाना थी।
भगवान चित्रगुप्त मंदिर सभाकक्ष में चित्रगुप्त मंदिर ट्रस्ट समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। समिति में कायस्थ समाज से एकजुट होकर कार्य करने एवं मंदिर आने पर जोर दिया गया। समाज की एकजुटता एवं संबन्धों का सबसे बड़ा माध्यम इस तरह के आयोजन होते हैं, इनमें अधिकांश लोगों को भाग लेना चाहिए। ट्रस्ट अध्यक्ष राघवेन्द्र खरे ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल को भगवान चित्रगुप्त जयंती समारोह को एतिहासिक बनाने के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है। इस समारोह में जिले भर से कायस्थ बंधुओं के अलावा सभी सजातिय बंधुओं का शामिल होना आवश्यक है। ुकुछ लोगों ने आयोजन के दौरान शोभायात्रा न निकाले जाने की बात भी कही, जिसका कारण कोराना बताया गया, लेकिन अंतत: तैयारियों पर आम सहमति बनी और इसके लिए जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। युवाओं ने शोभायात्रा को लेकर काफी उत्साह दिखाया और स्वच्छा से आयोजन को सफल बनाने में अपना हरसंभव सहयोग दिए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पत्रकार प्रदीप खरे ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त हमारे आराध्य देव हैं, जिनकी पूजा-अर्चना करना हम सभी का कर्तव्य भी है। हम सभी को चाहिए कि मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के महापुरूषों को देश की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भगवान चित्रगुप्त की संतान होने का हमें गर्व है और प्रयास रहे कि भगवान चित्रगुप्त मंदिर में होने वाले आयोजनों में हम एकजुट होकर भाग लें। इसी प्रकार अभा कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत के जिलाध्यक्ष विष्णु श्रीवास्तव, युवाध्यक्ष सुर्य प्रकाश खरे, आकाश भटनागर, अनुज सिन्हा, ऋषभ खरे सहित अनेक वक्ताओं ने जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। ट्रस्ट अध्यक्ष राघवेन्द्र खरे ने  बताया कि भगवान चित्रगुप्त जयंती पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान दोपहर 12 बजे मंदिर में हवन-पूजन एवं भगवान का प्राकटय़ उत्सव मनाया जाएगा। इस साथ ही प्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष राघवेन्द्र खरे, प्रदीप खरे, श्रीमती सुनीता खरे प्रदेश अध्यक्ष महिला बिंग, विष्णु श्रीवास्तव, मुरारी लाल श्रीवास्तव, अरूण खरे, सूर्य प्रकाश खरे, महेन्द्र खरे, रमेश खरे, अशोक खरे, राजेश खरे, राजेन्द्र खरे, अजय खरे, इंदु खरे, सुनीता खरे, रीना श्रीवास्तव, संध्या खरे, रूचि श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, अंजली भटनागर, प्रमिला खरे, प्रियंका खरे, अनुराधा खरे, अंबिका श्रीवास्तव, अनुज सिन्हा छोटू, अशोक खरे, अभय खरे, दिव्यांक खरे, वेद खरे, प्रमोद खरे, विनोद खरे, कृष्ण मुरारी खरे, मुकेश खरे,  सहित अनेक कायस्थ बंधु शामिल हुए।
बाक्स
आगामी बैठक रविवार को होगी
भगवान चित्रगुप्त जयंती की तैयारियों के संबन्ध में आगामी बैठक 22 मार्च रविवार को मंदिर परिसर में रखी गई है। यह जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष राघवेन्द्र खरे ने बताया कि जयंती समारोह की सफलता के लिए अनेक उप समितियां बनाई गई हैं। शोभायात्रा, स्वागत, भोजन, सत्कार, पंडाल, मंच, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य समितियों के लिए सदस्यों को नियुक्त किया गया है। आगामी बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा और इसके साथ ही धनसंग्रह समिति द्वारा नगर में सम्पर्क किया जाएगा।
जमील खान की रिपोर्ट
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV