ओरछाः विदेशी संगीतज्ञों के साथ बुंदेली गायक मिलायेंगें सुर-ताल
मध्य प्रदेश के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक ओरछा में छह मार्च में तीन दिवसीय फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। ओरछा मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड इलाके में एक शहर है और इसे प्रसिद्ध राम राजा मंदिर सहित कई मंदिरों, स्मारकों के साथ राजाओं के महलों के लिए जाना जाता है। यहां "नमस्ते ओरछा" भगवान श्रीराम के अयोध्या से ओरछा आगमन की कथा से शुरू होगा। इस ऐतिहासिक गाथा को थ्री-डी मैपिंग से जहाँगीर महल की दीवारों पर दिखाया जाएगा। इसके साथ ही शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों के बीच यहाँ विदेशी संगीतज्ञों के साथ बुंदेली गायक सुर-ताल मिलाते दिखाई देंगे।
अयोध्या से ओरछा आगमन की कथा से शुरू होगा नमस्ते ओरछा
निवाड़ी कलेक्टर अक्षय सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय ओरछा महोत्सव का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। देश-विदेश से आने वाले डेलीगेट्स को तीन दिन में यहां की संस्कृति, संगीत, पर्यावरण, भोजन आदि हर चीज से रूबरू कराने की कोशिश की जा रही है। देश-विदेश से आने वाले हर क्षेत्र के डेलीगेट्स को ओरछा में इन्वेस्ट के लिए आमंत्रित किया जा सके, इसे ध्यान में रखकर पूरा कार्यक्रम तैयार किया गया है।
महोत्सव की ओपनिंग सेरेमनी में संध्या ग्रुप का डांस, क्लिंटन का म्यूजिक-शो, बुंदेली आर्टिस्ट तिपन्या के साथ संतूर-वादन का कार्यक्रम होगा। यहाँ पर प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका शुभा मुद्गल का गायन होगा। इसके साथ ही क्लासिकल डांसर अदिति मंगलदास नृत्य की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद कल्पवृक्ष के पास आयोजित म्यूजिक-शो में इण्डियन ओशन ग्रुप, मृग्या, स्वनन किरकिरे के गायन के साथ ही फ्रेंच गायक मनु चाव एवं बुंदेली आर्टिस्ट कालू राम की जुगलबंदी का आनंद लोग उठायेंगे।
7 मार्च की शाम को कंचना घाट पर बेतवा जी की महाआरती होगी और यहां पर प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका शुभा मुदगल का गायन होगा। इसके साथ ही यहां पर क्लासिकल डांसर अदिति मंगलदास नृत्य की प्रस्तुति देंगी। इसके बाद कल्पवृक्ष के पास आयोजित म्यूजिक शो में इंडियन ओसन रुप मृग्या स्वनन किरकिरे के गायन के साथ ही फ्रेंच गायक मनु चाव एवं बुंदेली आर्टिस्ट कालू राम की जुगलबंदी का आनंद लोग उठाएंगे
8 मार्च की शाम को बुंदेली भोजन के हाट के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।ओरछा को सबसे बढ़िया हेरिटेज सिटी के लिए वर्ष 2017-18 में राष्ट्रीय पर्यटन अवार्ड मिल चुका है और विदेशी पर्यटकों के बीच भी यह बहुत मशहूर है।
मध्य प्रदेश में बेतवा नदी के किनारे स्थित ओरछा एक शाही शहर है। बारिश के सीजन में इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। नैचरल ब्यूटी के अलावा यह डेस्टिनेशन मंदिरों और महलों के लिए भी फेमस है। यहां देखने लायक जगहों में राम राजा मंदिर, ओरछा का किला, जहांगीर महल, चतुर्भुज मंदिर और राजा महल शामिल है।
निवाडी से देवेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ