वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन


कांग्रेस पार्टी को जतारा विधानसभा क्षेत्र में एक और बड़ा झटका
जतारा (टीकमगढ़)
प्रदेश में दिन प्रतिदिन कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं और जतारा विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस पार्टी को आज एक बड़ा झटका लगा है
बीते दस साल तक जनपद पंचायत जतारा उपाध्यक्ष रहे एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं ग्राम पंचायत सिमरिया के सरपंच
जनपद पंचायत जतारा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अयोध्या प्रसाद यादव नांगल ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
 उन्होंने यह सदस्य मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के द्वारा यह सदस्यता दिलाई गई है।
बताते चलें कि जनपद पंचायत जतारा में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव उर्फ नागल कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं इस दौरान  अयोध्या प्रसाद यादव नागल ने  पत्रकारों को बताया कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकास की योजनाएं और उनकी सोच मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में जो विकास की इबारत लिखी जा रही यात्रा से विकास कार्य किए जा रहे गरीबों की समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विधायक की सोच की वजह से उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कर दिया है ग्राम सिमरिया में भ्रमण के लिए आए जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के समक्ष उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली और और विधायक के द्वारा उन्हें भारतीय जनता पार्टी का तोलिया  पहनाकर सदस्यता दिलाई गई।
प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक ने बताया कि अयोध्या प्रसाद मंगल अभी तक कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैं उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  औरभारतीय जनता पार्टी की नीति और विकास कि सोच के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है जो आज से भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होकर हो गए।
इस मौके पर भाजपा नेता किशन पटेरिया जनपद उपाध्यक्ष सिंह यादव जनपद सदस्य सुरेश यादव निशांत साहू रिंकू पठान सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे
जतारा से पुष्पेंद्र सिंह परिहार रिंकू की रिपोर्ट
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV