महाराष्ट्र से गिरफ्तार हुआ 2 हजार का इनामी फरार आरोपी, नाराईनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

निवाड़ी
पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया के निर्देशन में नाराईनाका चौकी पुलिस ने गंभीर अपराध में फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी आरोपी संजय उर्फ संजू पाल निवासी रामनगर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 318/26 में धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹2,000 का इनाम घोषित किया गया था।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, एसडीओपी के.के. पाण्डेय एवं थाना प्रभारी ओरछा जितेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में की गई।
सराहनीय भूमिका: चौकी प्रभारी उनि टिंकल यादव, प्रधान आरक्षक हरिश्चंद्र रैकवार एवं आरक्षक अभिनेष यादव
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV