थाना गौरिहार में पंजीबद्ध हत्या के प्रयास के मामले में एक वर्ष से फरार दो दो हजार रुपए के इनामी आरोपीगण मथुरा राजपूत एवं लक्ष्मी राजपूत को गिरफ्तार करने मे आज थाना पुलिस गौरिहार को सफलता मिली।*
पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री समीर सौरभ एवँ एस.डी.ओ.पी. लवकुशनगर श्री पी.एल. प्रजापति के निर्देशन मे थाना प्रभारी जशवंत सिंह के नेतृत्व मे थाना गौरिहार के अप.क्र.38/20 धारा 147,148,149,323,324,325,307,294,506 भादवि. में विगत एक वर्ष से फरार आरोपी मथुरा उर्फ मत्थुर राजपूत पिता जागेश्वर राजपूत उम्र 25 साल एवं लक्ष्मी उर्फ लालू राजपूत पिता धनीराम राजपूत उम्र 50 साल निवासी लोधिनपुरवा को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा दो दो हजार का ईनाम घोषित किया गया था।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी जशवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में उपनिरी. कुलदीप सिंह जादौन, आर.अखिलेश मिश्रा, आर. कमलकिशोर दीक्षित, आर. धर्मेन्द्र यादव की भूमिका उल्लेखनीय रही है।
*रिपोर्टर राजा राम साहू घुवारा*
0 टिप्पणियाँ