संपादक देवेश कुमार गुप्ता
_________
टहरौली (झांसी )
भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक भारतीय जनता पार्टी गरौठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री एवं निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह के पुनः निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे वरिष्ठ भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने कहा कि स्वतन्त्र देव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तर प्रदेश के अन्दर भारतीय जनता पार्टी दिन प्रतिदिन नई ऊँचाईयों के शिखर पर पहुँचेगी और आज पूरे प्रदेश के भाजपाईयों में खुशी का माहौल है।
आगे कहा कि स्वतन्त्र देव सिंह एक कुशल संगठनकर्ता हैं जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये, भारतीय जनता पार्टी में ही बूथ स्तर का एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर पर पहुँच सकता है और किसी भी पार्टी में ऐसा उदाहरण हैं।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला संयोजक आई•टी•विभाग रिंकू दीक्षित, नितिन मिश्रा (नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा गरौठा), अरविंद गौर रानापुरा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद सविता, संकेत धवारी, पुष्पेन्द्र भड़ोकर, ललित पटेल अड़जरा,अखिलेश तिवारी, मोहनीश अग्रवाल, रामजी अग्रवाल, सुनील ताई, रविन्द्र गौर,जितेन्द्र कुशवाहा, राजेश त्रिपाठी खन्ना, मानिक लाल सैन,राहुल पस्तोर घुरैया, संजू ढुरवई सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ