मऊरानीपुर जहरीले पदार्थ के सेवन से एक महिला व एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गयी। जानकारी के अनुसार श्रीमती विनीता पत्नी सुनील निवासी ग्राम लखेश्वर एवं परमान्द पुत्र लालाराम निवासी रोनयापुरा रानीपुर को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।बताया गया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से दोनों की हालत बिगड़ गई।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मऊरानीपुर अज्ञात जहरीले कीड़े द्वारा काट लेने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई।जानकारी के अनुसार सीतल पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम सितोरा को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।बताया गया कि अज्ञात जहरीले कीड़े द्वारा काट लेने से हालत बिगड़ गई।प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
******
मऊरानीपुर बिच्छूओ द्वारा डंक मार देने से एक महिला एवं एक युवक की हालत बिगड़ गयी। जानकारी के अनुसार श्रीमती क्रांति पत्नी राघवेंद्र निवासी ग्राम मेढकी,सतेन्द्र पुत्र गौरीशंकर निवासी ग्राम इटायल को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।बताया गया कि बिच्छूओ द्वारा डंक मार देने से दोनों की हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद क्रांति की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज।

0 टिप्पणियाँ