कट्टे सहित फरार वारन्टी गिरफ्तार रिपोर्ट प्रबंध संपादक जमील खान


चंदेरा -थाना पुलिस द्वारा एक युवक को कट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।थाना प्रभारी नीतू सिंह धाकड़ ने बताया कि राहुल पिता रामपाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी मैदवारा द्वारा 2010 में मारपीट एवम 2013 में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था।जो लंबे समय से फरारी काट रहा था।जिसकी सूचना मुखबीर से मिली कि वह कट्टे सहित तगेड़ी तिगैला पर किसी बड़ी बारदात को अंजाम देने की नीयत से घूमते देखा गया है।थाना प्रभारी ने अपने दल के साथ मौकाए स्थल पर दविश दी आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा तभी पीछा करते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी कट्टा एवम एक जिंदा कारतूस मिला ।जब उससे इसके लायसन्स के बारे में पूछा गया तो न होना बताया गया।जिसके बाद उसे थाना लाकर 25/27 आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाही में निहाल सिंह,वीरेंद्र अहिरवार, प्रताप सिंह,राघवेंद्र सिंह,सुनील निरंजन,शम्भू प्रजापति की विशेष भूमिका रही।




Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV