कृषि कार्य हेतु पंजीकृत ट्रैक्टर ट्राली अन्य उपयोग में दौड़ रहे रिपोर्ट शिवम विश्वकर्मा

मऊरानीपुर कृषि कार्य के लिए परिवहन विभाग से पंजीकृत ट्रैक्टर,ट्रालीयां,माल,बालू,मु रम,खंडा,बोल्डर,मलमा सहित आदि के उपयोग में हो रहा है। ट्रैक्टर ट्राली का पंजीयन भले ही परिवहन विभाग द्वारा कृषि कार्य के लिए किया हो। लेकिन कृषि कार्य के अलावा व्यवसायिक तौर पर बालू,सरिया,गुम्मा, सहित आदि ढोने में ट्रेक्टर का उपयोग किया जा रहा है।और रात्रि में एवं बड़े भोर सबसे अधिक खनिज सामग्री ढोने के कार्य मे इनका उपयोग हो रहा है।रात्रि में सड़क पर चलने वाले इन ट्रैक्टर ट्रालीओ में कई कमियों होने के कारण खतरा बना रहता है। इसके बावजूद व्यवसायिक एवं खनिज ढोने वाले ट्रैक्टर ट्राली को रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। और हाईवे एवं नगर में बेखौफ होकर बालू एवं अन्य सामग्री से भरे ट्रैक्टर ट्राली ट्रालियां जमकर दौड़ रही हैं।नगर व क्षेत्र में अधिकांशत ट्रैक्टर ट्रालीयां बालू,शरिया,डस्ट, लकड़ियां,गुम्मा आदि सामग्री भरी जाती हुई देखी जा सकती हैं।जबकि परिवहन विभाग इन का पंजीयन केवल कृषि कार्य के उपयोग के लिए ही करता है। ऐसी में नियम की अनदेखी तो हो ही रही है साथ ही आम जनों का सड़क पर चलना भी खतरनाक हो रहा है।क्योंकि अधिकांश  ट्रैक्टर ट्राली को अप्रशिक्षित चालक ही चला रहे। जोकि अंधा धुंध तरीके से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। तथा लाइसेंस धारी चालकों को भी यातायात नियमो की जानकारी नहीं होती है।ऐसे अधिकांशतः दुर्घटना के मामले सामने आते हैं।इनमें केवल चालकों की ही गलती सामने आती है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV