मऊरानीपुर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की 550 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई । जिसमें अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया तथा सिन्धी, सिख, पंजाबी समाज के लोंगो के साथ साथ बड़ी संख्या में अन्य धर्मो के लोंगो ने बड़चल कर लिस्सा लिया गुरुनानक देव जी महाराज का जन्म प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। जानकारी के अनुसार सिखों के आराध्य श्री गुरुनानक देव जी महाराज की जयंती को लेकर मंगलवार की सुबह 8 बजे बड़ी संख्या मे सिख, सिंधी, पंजाबी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में जिनमे महिलाओ व बच्चे सामिल थे मुहल्ला गाँधीगंज स्थित गुरुद्वारा पहुचे वह पूरे विधि विधान से पूजन, अर्चन करने के बाद पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को आयोजन स्थल पर ले जाया गया । नगर भ्रमण के पश्चात विट्टू मनचन्दा के निवास पर स्थापित किया गया जहाँ समाज के लोंगो ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया अरदास सवद कीर्तन के साथ साथ महिलाओ ने संकीर्तन कार्यक्रम में भाग लिया तथा देर शाम तक चले लंगर में समाज के लोंगो के साथ साथ अन्य समाज लोंगो के साथ साथ प्रसाद ग्रहण किया रात्रि में ढोल, नगाड़े,बैंड तथा आतिशबाजी व रोशनी के बीच गुरुनानक देव जी महाराज का जन्मदिन केक काटकर प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया । इस मौके पर मनमोहन मनचन्दा, शिवम मनचन्दा, माहिर, गोपाल नागवानी, लक्ष्मण, मोनू ,कृष्ण गोपाल, अनिल, विनोद लालवानी, दिलीप, किशोर, सूरज, दिनेश सहगल, विनोद सहगल ,कृष्ण कुमार ,देवी नागबानी, माया, हर्षा, आशा, इंदुवाला, स्नेहलता, भूपेंद्र मनचंदा, पवन मनचंदा, गौरव नागबानी, ममता मनचंदा ,नीतू, माही मनचंदा, लवली, राहुल, कुनाल, यश सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ