पैसे के लेनदेन के विवाद में पति पत्नी ने की व्रद्ध की हत्या रिपोर्ट:- देवेश गुप्ता,जमील खान


हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड ,लाठी सहित आरोपी गिरफ्तार
ओरछा-नगर के वार्ड नं 10 नदी मुहल्ला में पति पत्नी ने पैसे के लेनदेन में हुये विवाद के दौरान एक प्राइवेट प्रैक्टिसनर डॉक्टर की लाठी और लोहे के रॉड से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है।मृतक की मौत हमले के बाद उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज झांसी में हुई।
थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नगर के नदी मुहल्ला में रहने वाले अनिल तिवारी पुत्र स्व अर्जुन तिवारी ओर उसकी पत्नी  योगिता उर्फ सन्ध्या तिवारी ने अपने ही मकान में पिछले 6 बर्ष से रहने वाले ग्राम जुगआईं थाना निवाडी निवासी सत्तर बर्षीय प्राइवेट प्रेक्सिनर डॉ वीरेंद्र सिंह राठौर पुत्र जालिम सिंह पर विगत 12 सितम्बर 2019 को एक लाख दस हजार रुपये के लेनदेन के विवाद के बीच मारपीट करते हुये लोहे की रॉड व लाठी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।  गम्भीर रूप से जख्मी वीरेंद्र राठौर ने अपने साथ घटित वारदात की जानकारी फोन पर जुगयाई निवासी अपने परिचित भगवान सिंह दांगी को दी।इसके बाद भगवान सिंह ने ओरछा आकर गम्भीर रूप से घायल वीरेंद्र को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया।इस दौरान रास्ते मे वीरेंद्र ने अपने पुत्र प्रशांत सिंह राठौर और महेंद्र सिंह दांगी को बताया कि उसने अपने मकान मालिक अनिल तिवारी को एक लाख दस हजार रुपये उधार दिये थे।12 सितम्बर की सुबह जब उसने अपने पैसे वापिस मांगे तो अनिल विवाद करने लगा  और अपनी पत्नी योगिता उर्फ संध्या तिवारी ने रॉड व लाठी से जोरदार हमला कर दिया।इस कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद 13 सितम्बर को भगवान सिंह ने वीरेन्द्र राठौर को मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया ।जंहा 14 सितम्बर को उपचार के दौरान वीरेन्द्र की मौत हो गई।


12 सितम्बर 2019 को घटित इस वारदात के सम्बंध में  मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस झाँसी ने मामला थाना ओरछा का होने के कारण  शून्य पर कायमी करने के बाद मर्ग डायरी ओरछा पुलिस के सुपुर्द कर दी थी। ओरछा थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी द्वारा मामले की विवेचना के लिये  प्रधान आरक्षक मनोज कुमार तिवारी को नियुक्त किया गया।पुलिस को तफ्तीश के दौरान घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगो ने बताया कि वीरेंद्र राठौर पिछले पाँच वर्ष से अनिल तिवारी के मकान में रह रहा था।12 सितम्बर को किसी बात को लेकर विवाद हुआ।जिसके चलते अनिल व उसकी पत्नी ने वीरेंद्र राठौर को लाठी डंडो से पीटकर लहूलुहान कर दिया।पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों  से मिली जानकारी व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर  बुधवार दोपहर 2 बजे अनिल व उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 302 व धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर हत्या के आरोपी पति पत्नी को उनके मकान से गिरफ्तार कर हत्या के हमले में प्रयुक्त लोहे के रॉड ,लाठी व मृतक के कपड़ो सहित न्यायालय में पेश किया गया।जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस हत्या के मामले को उजागर करने में एस आई श्रीमती प्रदीप लोधी, एस आई गौरव राजौरिया ,प्रधान आरक्षक करन सिंह बुंदेला,आरक्षक इकबाल ,जितेंद्र सिंह,मनोज विश्वकर्मा, रागनी दुबे विशेष भूमिका रही।



रिपोर्ट देवेश गुप्ता के साथ जमील खान
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV