हादसे में वृद्धा की मौत पर ग्रामीणों लगाया जाम रिपोर्ट भूपेंद्र गुप्ता कटेरा

हादसे में वृद्धा की मौत पर ग्रामीणों लगाया जाम

कटेरा (झाँसी) स्थानीय कस्बे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई।
मौके से ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। बाद में गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। दो घंटा जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे एसआई संजय दुवे व पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर जाम खोला गया।
स्थानीय कस्बा अंतर्गत परान मोहल्ला में बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोग सड़क पर उतर गए। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने के कारण वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय लोगो ने रोड जाम कर दिया जिससे लगभग दो घण्टे तक आवागमन बंद रहा। बाद में मौके पर पहुंचे एसआई संजय दुबे ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।
कटेरा निवासी फूलन 60 पत्नी रतन कुशवाहा शनिवार की सुबह करीब साढ़े पाँच बजे सोंच किर्या के लिए अपने घर से निकली ही थी विपरीत दिशा से आ रहे बेकाबू  ट्रैक्टर के चालक ने  टक्कर मार दी  जिससे उसे गंभीर चोट आयी। हालात गम्भीर होने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बंगरा ले गए वहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद गांव के लोग वहां एकत्र हो गए। ट्रेक्टर चालक वहां से फरार हो गया। कटेरा-बंगरा मार्ग पर आवागमन ठप कर दिया। दो घंटे बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा और परिजनों को मुआवजा व ट्रेक्टर चालक पर कार्यवाही का भरोसा दिया इसके बाद लाश को पंचनामा व पोस्टमार्टम के लिए छोड़ा गया। पुलिस दुर्घटनाजनित मामला दर्ज कर इसकी छानबीन कर रही है।




रिपोर्ट:-भूपेंद्र गुप्ता कटेरा
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV