Poltical17: निवाड़ी की संगीता बनीं टीकमगढ़ जिले की महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक.... NB17 (NEWS17BHARAT)



निवाड़ी। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा निवाड़ी निवासी श्रीमति संगीता राजेश तिवारी को टीकमगढ़ जिले का महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी पार्टी की गतिविधियों को सशक्त बनाने और महिला कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सौंपी गई है।श्रीमति तिवारी पूर्व में भी प्रदेश महिला कांग्रेस में संगठन मंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। संगठन में उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए महिला कांग्रेस ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है। उनकी नियुक्ति से टीकमगढ़ जिले में महिला कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

श्रीमति संगीता तिवारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रहे स्वर्गीय श्री दिनेश तिवारी की अनुज वधु हैं। वह लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर कार्य करती आ रही हैं।
उनकी नियुक्ति पर निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले के कांग्रेसजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस की गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की शुभकामनाएँ दी हैं।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV