सर्व धर्म समाज का 9 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित 6 वर -वधु ने किया नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश

         

                                                         
           बड़ागांव/ झाँसी(राजेश कुशवाहा)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम सेवा संस्था दीवान  चौराहा बड़ागांव में 9 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न जातियों के छः जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम की आरती पूजा आराधना उपरांत किया गया। बारात बस स्टैंड से बाजार व दीवान  चौराहे तक  बारात भ्रमण करती हुए निकली जिनका जगह जगह पुष्प वर्षा व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। दीवान चौराहे पर संस्था के मंडल प्रभारी सुनील कुशवाहा द्वारा दूल्हों का तिलक किया गया।   केन्द्रीय अध्यक्ष अरविंद खरे ने कहा कि इस  तरह के आयोजन होते रहने चाहिए जिससे  दहेज रूपी दानव का खात्मा हो और एक नई सोच को गति प्रदान होती रहती है  नव दांपत्य जीवन को आशीर्वाद प्रदान किया गया । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव , दिनेश कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, ओमप्रकाश कुशवाहा भीम, पंकज खरे ,भानु प्रताप सेंगर, विजय मिश्रा, सत्यपाल सिंह रावत, मुकेश कुशवाहा, देव श्रीवास्तव ,कस्बा बड़ागांव इंचार्ज घनश्याम दास पारीछा चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह एसआई राम सिंह राधेश्याम, जीत बहादुर, हर पल सिंह, दशरथ सिंह भुवनेश्वर, महिला कॉन्स्टेबल सुमन आदि  मौजूद रहे।  संचालन  केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद खरे ने एवं आभार केंद्रीय कोषाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने व्यक्त किया।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV