![]() |
टोडीफतेहपुर(झांसी)कस्वा के मुहल्ला नजरगंज में लंका टीला बाले हनुमान मंदिर के प्रांगण में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्य साध्वी आस्था व्यास (अवधबिहारी दासी) विन्द्रावन धाम के मुखारविन्द से कथा का रसपान किया जा रहा है।
भगवान श्रीकृष्ण जन्म कथा में कथा व्यास ने बताया जब जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है तब तब भगवान अवतार लेते है।"जब जब होय धर्म की हानि,बढह असुर अधम अभिमानी"।आगे कथा में नृसिंह अवतार,वावन अवतार और राजा बलि की कथा का विस्तार से वर्णन किया जिसे सुन श्रोता मनमुग्ध हो गये।
भगवान श्री कृष्ण की बड़ी प्यारी झांकी सजाई गई छोटे से बालक को पालने में सभी श्रीमद्भागवत प्रेमियो ने झूला झुला कर पुण्य लाभ लिया एव नन्दगोपाल के जन्म पर बधाई गीत गाये गए "कन्हैया झूले पालना, नित्य धीरे धीरे झोंका दाइयों, कृष्ण जन्म सुनाई यशोदा मईया दे दे बधाई।पार्षद सन्तोषी किन्नर द्वारा अपने सभी साथियों के साथ श्रीकृष्ण जन्म पर नृत्य करते हुए बधाई गीत गाकर खुशिया मनाई गई।हनुमान मंदिर का सारा प्रांगण श्रोताओं द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्म पर जयकारो और बधाई गीतों के उदघोष से गूँजमान हो गया।जय हनुमान सेवा समिति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।अन्त में पारीक्षत श्रीमती रखी नवलकिशोर बन्देया ने श्रीमद्भागवत पुराण की मंगल आरती उतार कथा व्यास साध्वी आस्था व्यास का आशीर्वाद ग्रहण किया।नगर पंचायत अध्यक्ष वीरसिंह यादव ने कथा व्यास साध्वी आस्था व्यास को पगड़ी पहनकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया,अंत मे जय हनुमान सेवा समिति के सदस्यों द्वारा श्रोताओ को प्रसाद वितरण किया गया श्रीमद्भागवत कथा में सेकड़ो श्रोताओ ने कथा का रसपान किया।


0 टिप्पणियाँ