रिपोर्ट//देवेश गुप्ता निवाड़ी
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकण्डरी और हायर सेकण्डरी व्यवसायिक परीक्षा-2020 की शेष विषयों की परीक्षायें 9 जून से 15 जून तक संचालित की जाना है। इस हेतु कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्य क तैयारियों के संबंध में निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केन्द्रों को सेनेटाईज किया जाये तथा सोशल डिस्टेंसिंग हेतु आवश्य्क कार्यवाही की जाये।
कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकण्डरी और हायर सेकण्डरी शेष विषयों की परीक्षाओं हेतु बनाये गये परीक्षा केन्द्र स्कोलर स्कूल निवाड़ी को नगर पालिका परिषद निवाड़ी द्वारा सेनेटाइज कराया गया। साथ ही परीक्षा केन्द्र जीजस क्राईस्ट मॉडल स्कूल निवाड़ी को भी नगर पालिका परिषद निवाड़ी द्वारा सेनेटाइज कराया गया।
0 टिप्पणियाँ