संपादक देवेश कुमार गुप्ता 9140806531
__________
टहरौली ( झांसी ) कस्बा टहरौली के श्री अंश आश्रम पर श्री लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद सर्वजातीय 4 कन्याओं के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। श्री अंश आश्रम एवं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के परिसर में विवाह कार्यक्रम हेतु सामूहिक मण्डप एवं मंच बनाया गया था। सर्वजातीय कन्या विवाह के पश्चात आगन्तुक अतिथियों द्वारा वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया गया। जगतगुरु आश्रम के महंत श्री अंश महाराज ने बताया कि वे हर वर्ष इस प्रकार का कार्यक्रम कराते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बाबूलाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वे ऐसे कार्यक्रम में आ कर प्रशन्नता महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां की जनता उनके साथ बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग में सहयोग दें। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से निम्न वर्ग के लोगों को बड़ा सहयोग प्राप्त होता है ऐसे कार्यक्रम समाज के उत्थान के लिये वेहद आवश्यक हैं। इस मौके पर महंत श्री अंश महाराज, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भारतकान्त तिवारी, किसान नेता अरविंद कुमार बादल, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय, भाजपा नेता रविन्द्र नायक, संजीव बिरथरे, राजेन्द्र सिंह घोष चंदवारी, जीतू शर्मा नोटा, साहित्यकार गोविन्द प्रतीक, युवा नेता रवि राज गौतम बंगरा बंगरी, डॉ पुजारी, अबध बिहारी गाता, रामकुमार सोनी, संजीव जैन, अनुराग खरे, अनूप दुबे, आशु बादल, राजू शुक्ला, जयनारायण शर्मा, राजकुमारी शुक्ला, भागचंद्र कुशवाहा प्रधान बमनुआ, सज्जन कांत तिवारी, विष्णु तिवारी, वीरेन्द्र चौधरी, विशाल सोनी, पुष्पेन्द्र खरे, सरकार नापित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत कांत तिवारी ने किया। इस मौके पर सामुहिक विवाह कार्यक्रम एवं मेला देखने हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। संयोजक के द्वारा भण्डारे की व्यवस्था भी की गई थी। थानाध्यक्ष टहरौली आशीष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल व्यवस्थाओं में मौजूद रहा।
0 टिप्पणियाँ