मऊरानीपुर नगर में अधिकारियों की अनदेखी के चलते अमानक खाद एवं बीज बिना रोक-टोक के किसानों को बेचा जा रहा है। और दुकानदार किसान को खाद बीज की कोई पक्की रसीद भी नहीं देते हैं। जबकि प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अमानत खाद व बीज बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। देखने में तो आ रहा है कि एक खाद बीज की दुकान के लाइसेंस पर दो-दो दुकानें नगर में खुली हुई हैं। और दोनों स्थानों से खाद बीज का भरपूर स्टॉक कर किसानों को बेच रहे हैं। लेकिन किसानों को पक्का बिल नहीं दिया जाता है। यदि किसान बिल मांगता है तो सादा पर्ची बनाकर दे दी जाती है। जिसने फर्म का कहीं भी उल्लेख नहीं होता है। नगर में खुली खाद बीज की दुकानों पर अमानक खाद बीज बेचे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। यहां विभिन्न ब्रांडों की बोरियों में पैक करके बीज बनाकर किसानों को थमाया जा रहा है। किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ