कांग्रेस महासचिव अशोक दांगी ने शिवराज सरकार पर 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर तंज कसा,
------------------------------------------------------------
दतिया ।मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस तैयारियों में जुटी है और कई योजनाएं लागु कर रही है। ऐसे में मंगलवार को किला चौक पर कांग्रेस ने 'नारी सम्मान योजना दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुभारंभ किया। इसका शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के वचन पत्र का जिले के संगठन प्रभारी भगवान सिंह तोमर एवं प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा ने किया।बता दें कि, कांग्रेस की नारी सम्मान योजना मंगलवार को लांच कर दी गई है। योजना के शुभारंभ के पूर्व कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा रहा।जानकारी के लिए बता दें कि, नारी सम्मान योजना के तहत कांग्रेसमहिलाओं को 1500 रुपए राशि देने जा रही है। यही नहीं, कांग्रेस द्वारा गैस सिलेंडर के दाम भी निर्धारित कर 500 रुपए करने का वादा कर रही है। कांग्रेस ने दतिया में प्रदेशव्यापी नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करने के बाद महिलाओं के फॉर्म भरवाने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी गई है। मिडिया से चर्चा करते हुए इस मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव अशोक दांगी ने शिवराज सरकार पर 'लाड़ली बहना योजना' को लेकर तंज कसा है। अशोक दांगी बगदा ने कहा कि, जो लोग 18 साल से सरकार में हैं, उन्हें इतने वर्षों में 'हमारी बहना' की याद नहीं आई। अगर शिवराज सिंह चुनावी साल को साधने के बजाय अपने पहले कार्यकाल से ही इस योजना को लागू कर देते तो लाखों रुपया हमारी बहनों को मिल गया होता और आज इनमें से कई की आर्थिक स्थिति सुधर जाती। लेकिन कांग्रेस ने ज्यादा सम्मान देने की बात की है। प्रदेश की हर 18 साल से ऊपर की महिला को 1500 रुपए हर माह नारी सम्मान निधि दी जाएगी। वहीं वर्तमान 1000 रुपए से अधिक में मिल रही रसोई गैस को 500 रुपए में कर दिया जाएगा।इस जिलाध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर,विधायक घनश्याम सिंह,पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, सहप्रभारी संजय सिंह राठौर, अशोक सिंह तोमर,सहित संगठन मंत्री सुरेश झा ने अपने अपने विचार व्यक्त किये कार्यक्रम का संचालन NSUI जिलाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने किया आभार व्यक्त कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष गुड्डी जाटव ने किया। कार्यक्रम में सत्येन्द्र खरे,सूर्य प्रताप सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला मौजूद रहीं।
0 टिप्पणियाँ