दतिया।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे दतिया पहुंची। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के दतिया पहुंची। जहां उन्होंने सीधे पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में स्मृति ईरानी करीब 30 मिनट तक रहीं। उन्होंने पीठ के अन्य मंदिरों पर भी पहुंचकर दर्शन किए।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी झांसी से सड़क मार्ग से दतिया पहुंची। इसके बाद यहां वह सीधे पीतांबरा पीठ में दर्शन के लिए पहुंचीं। बिना किसी तामझाम के उन्होंने एक सामान्य व्यक्ति की तरह मंदिर पहुंचकर मां की पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अन्य भक्तों के साथ दर्शन पूजन करतीं दिखाई दीं।बिना किसी पूर्व सूचना के पीतांबरा पीठ में दर्शन के लिए स्मृति ईरानी का दतिया पहुंचना पूरे शहर में चर्चाओं का विषय बन गया है। अपने प्रवास के दौरान स्मृति ईरानी ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। मंदिर परिसर में भी कोई भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ नजर नहीं आया।
0 टिप्पणियाँ