#ORCHHA NEWS श्रीराम राजा मंदिर के आंगन में राम कलेवा का हुआ आयोजन।



 विदाई गीतों से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर
निवाड़ी।। देवेश गुप्ता।। श्री राम विवाह महोत्सव (विवाह पंचमी) के अवसर पर बुधवार को श्रीराम राजा मंदिर के आंगन में पारंपरिक ‘राम कलेवा’ कार्यक्रम का विधि-विधान के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह प्रसंग को भावपूर्ण तरीके से स्मरण किया गया।कार्यक्रम में विदाई गीतों की प्रस्तुति ने सभी भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। माता जानकी की विदाई के इस पावन क्षण को उपस्थित श्रद्धालुओं ने अत्यंत भावनात्मक तरीके से अनुभव किया। विदाई पार्टियों द्वारा गाए गए पारंपरिक विदाई गीतों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना एवं तहसीलदार सुनील वाल्मीकि ने माता जानकी जी की ओर से आई विदाई पार्टी का हल्दी का तिलक कर उनका स्वागत किया। परंपरा के अनुसार उन्होंने भगवान श्रीराम की ओर से माता सीता को विदा देने की रस्म भी पूरी की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंगल गीतों के साथ जयकारों का उद्घोष किया।

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV