*रिपोर्टर राजा राम साहू*
घुवारा । मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्याम खरे ने संगठन के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया की सहमति से घुवारा ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में ब्लॉक के पत्रकार साथियों को स्थान दिया गया है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक कि नवगठित कार्यकारिणी में टिंकू गोस्वामी को घुवारा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सुरेश कुमार खरे, भूपेंद्र सिंह, रूपेंद्र पाल भगवां,अमान राजपूत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। गजेंद्र राय, राजाराम साहू ब्लॉक सचिव तथा अरविंद निगम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त सचिव का दायित्व रामकुमार सिंह, बिहारीलाल प्रजापति को दिया गया है। जिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पवन शुक्ला,जिला सचिव रमाकांत कुशमया,जिला संयुक्त सचिव राकेश कुमार,जिला कार्यकारिणी सदस्य सुबोध जैन, ब्लॉक सदस्य मनीष सम्राट को शामिल किया गया है।
जिला अध्यक्ष श्याम खरे ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा है।
0 टिप्पणियाँ