मऊरानीपुर भारतीय किसान यूनियन भानु के बुंदेलखंड अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों ने तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। तथा उनकी समस्याओं का समाधान न होने पर किसानों ने शासन व प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया। किसानों का कहना था कि शासन, प्रशासन उनकी समस्या के समाधान के लिए कोई भी रुचि नहीं ले रहा है। किसानों ने कहा कि उन्होंने रवि की फसल की बुआई कर ली है। और उन्हें फसल की सिंचाई करने के लिए पानी की एवं बिजली की जरूरत है। लेकिन शासन न तो पानी दे रहा है और न ही बिजली दे रहा है। और विद्युत विभाग किसानों के ऊपर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करने में लगा है। चौधरी चरण सिंह लखेरी बांध की योजना में प्रभावित ग्राम बुढ़ाई के किसानों के साथ सिंचाई विभाग द्वारा दी जाने वाली अनुकम्पा राशि में भेदभाव कर रहा है। किसानों की फसल को इलेक्ट्रॉनिक कोटे से तुलाई कराये जाने की मांग की है। इस मौके पर बुंदेलखंड अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने कहा कि शासन द्वारा पराली जलाने पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त कार्यवाही करने का आदेश जारी किया है वह स्वागत योग्य हैं। लेकिन शासन द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान करने का अभी तक अपने अधीनस्थों को सख्त निर्देश नहीं दिए हैं। अगर दिए होते तो किसानों की सभी समस्याओं का समाधान हो जाता और बुंदेलखंड का किसान बदहाल नही होता। ग्राम बुढ़िया, वीरा, धौर्रा, कैलुआ, बख्तर, बिजयवारा, भकौरा, चितावत, कंजा, सिगरवारा, पचवई, सहित आदि गांवो को नहर से एवं ट्यूबवेल से किसानों की फसलों की सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था कराई जाए। किसानों की हदबंदी व चकरोड की नाप जोख की आदेशित फाइलें कानून गो, लेखपाल द्वारा नाप जोख नहीं की जा रही है। तथा बिना सुविधा शुल्क के सैकड़ों किसानों की नाप जोख नहीं की जा रही है और किसानों को टिरकाया जा रहा है। तहसील बैंक एवं ब्लॉक कार्यालय में बेखौफ होकर दलाल घूम रहे हैं। प्रशासन इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री को भेजे जाने हेतु एक ज्ञापन किसानों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, राजशेखर बड़ौनिया, रामचंद्र, बिहारी सिंह तोमर, अल्लाह रक्खा, नंदराम सिंह, रामाधार निषाद, प्यारेलाल बेधड़क, अजय कुमार, महाराज सिंह, कैलाश, राकेश, नीरज, सुनील सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।।

0 टिप्पणियाँ