*मोहनगढ़* // पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी जी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ सीताराम सासत्या जी, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम जी के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, जुआ सट्टा, वारण्टियो की धरपकड कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 20.10.2023 को थाना मोहनगढ़ पुलिस के द्वारा इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम मस्तापुर मे नेतराम पिता स्व० विन्द्रावन लोधी अपने गांव मे स्थित पुराने मकान के पीछे बैडा मे अवैध गांजे के पेड़े लगाये है। सूचना की तस्दीकी पर थाना प्रभारी मोहनगढ़ निरी श्रीराम सिंह ठाकुर द्वारा टीम गठित कर प्रारंभिक कार्यवाही के उपरान्त मुखबिर के बताये स्थान पर रेड किया जो आरोपी नेतराम पिता स्व० विन्द्रावन लोधी उम्र 36 साल निवासी मस्तापुर का अपने पुराने मकान के पीछे के बैड़ा मे गांजे के पेडो की खेती किये पाया गया। जिसके द्वारा गांजे की खेती के संबंध मे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये। अतः हरे रंग के गांजे के बड़े-छोटे कुल 10 (दस) पेड वजनी 32.300 किलो ग्राम कीमती करीबन 96900 रूपये को अवैध पाये जाने से जम कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना मोहनगढ मे अपराध क्रमांक 269/2023 धारा 8/20 NDPS ACT का कायम कर आरोपी को माननीय न्यायालय टीकमगढ़ पेश किया गया है।
उपरोक्त गांजा रेड कार्यवाही में निरी) श्रीराम सिंह ठाकुर थाना प्रभारी मोहनगढ, उनि प्रदीप तिवारी, प्र0आर0 सनिल शर्मा, प्र0आर0 ताजुद्दीन खांन, प्र0आर0 शैलेन्द्र चौधरी, आर) सत्येन्द्र राजपूत, आर) महेश विश्वकर्मा, आर0 दीनदयाल रजक, आर0 अर्जुन यादव, आर० सुनील कुमार, आर चालक गीतम सिंह एवं एफआरवी चालक जाहर यादव व एनआरएस गनपत केवट व पंचम सूत्रकार का सराहनीय योगदान रहा है।
मोहनगढ़ सुंदर अहिरवार
0 टिप्पणियाँ