●देवेश गुप्ता, आशीष प्रजापति निवाड़ी।
निवाड़ी। कृषि उपज मंडी समिति में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर मंडी कर्मचारियों की मांगों का निराकरण न होने पर मंडी कर्मचारियों द्वारा 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की गई है। मंडी कर्मचारियों ने बताया कि मंडी बोर्ड के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर की गई घोषणा पर कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण मंडी समिति सेवा एवं मंडी बोर्ड सेवा कर्मचारियों में रोष व्याप्त है जिसके चलते मंडी कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर आंदोलन प्रारंभ करते हुए अपनी मांगों के निराकरण नहीं होने पर 19 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की गई है। मंडी कर्मचारियों ने बताया कि मांगों के निराकरण होने तक जिले की समस्त मंडियां बंद रखी जाएगी जिसके लिए प्रशासन एवं मंडी बोर्ड जिम्मेदार होगा।
0 टिप्पणियाँ