कंचनपुर में ग्राम संकट प्रबंधन समूह की हुई बैठक

**
*रिपोर्टर राजा राम साहू*

*घुवारा/बड़ामलहरा  कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शासन के आदेशानुसार लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं लोगों में जन जागरूकता लाने हेतु आज दिनांक 22 मई 2021 को छतरपुर जिले के बड़ामलहरा ब्लॉक की घुवारा तहसील की अमरवां ग्राम पंचायत के कंचनपुर (कचरा) ग्राम में आज "ग्राम संकट प्रबंधन समूह की बैठक" का आयोजन किया गया।
जिसमें कोरोना की रोकथाम एवं वैक्शिनेशन (टीकाकरण) हेतु ग्रामवासियों के लिए प्रेरित किया गया।
सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया गया, कि अति आवश्यक कार्य न हो,तब तक अपने घर से बाहर ना निकलें और घर पर ही रहें।
घर परिवार के सभी सदस्य सामाजिक आपसी दूरी का पालन करें एवं बार बार साबुन से हाथ धोते रहें।
घर से बाहर बिना मास्क के ना निकलें एवं सेनेटाइजर का उपयोग करें।
परिवार में किसी को भी कोरोना के लक्षण दिखें तो तुरंत ही जांच करायें छुपाएं नहीं।
परिवार में सभी को बैक्सीन (टीका) जरूर लगवाएं।

इस बैठक में ब्रजमोहन सिंह चंदेल(स.सचिव), देवीप्रसाद कुशवाहा(शिक्षक), डॉक्टर ईसरी प्रसाद द्विवेदी, विनिता चौधरी(आ.कार्यकर्ता),आराधना घोष(आशा कार्यकर्ता),फूलादेवी (आ.सहायिका), खिलाड़ी सिंह (सा.कार्यकर्ता) और मुख्य रूप से नेहरू युवा केन्द्र छतरपुर से बड़ामलहरा ब्लॉक के नेशनल यूथ वॉलंटियर देवेन्द्र सिंह घोष उपस्थित रहे।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV