सत्तार बाबा खान,
टीकमगढ़। 6 साल से चल रहे फरार स्थानीय इनामी वारंटी को चंदेरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने धर दबोचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 6 सालों से फरार इनामी बदमाश अरविंद उर्फ रिंकू अहिरवार पिता चंद्रभान अहिरवार उम्र 33 वर्ष को गुरसरॉय जिला झांसी उत्तर प्रदेश से से गिरफ्तार किया गया है। चंदवारा थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे वा एसडीओपी जतारा के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब, जुआ, सट्टा व स्थाई वारंटी के अभियान के तहत चंदेरा पुलिस द्वारा 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश किया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में चंदेरा थाना प्रभारी जितेन सिंह यादव, हरि सिंह, खड़क सिंह, देव प्रकाश मिश्रा, कृष्ण पाल दांगी, अरविंद अहिरवार की अहम भूमिका रही। वही कार्यवाही के पश्चात पुलिस अधिक्षक अधिकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की भी घोषणा की गई।

0 टिप्पणियाँ