नगर पंचायत के नाले में फंसकर गाय की हुई मौत

 





टोड़ीफतेहपुर(झांसी)।नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर के नाले में एक गाय के फस जाने से गाय ने तड़फ तड़फ कर दम तोड़ दिया देखिये योगी शासन में कैसे गाय दम तोड़ रही है शासन के लाख प्रयास करने के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा बरती जा रही लापरवाही के चलते बेजुवान पशुओ की स्थित दिन पर दिन बद से बदतर होती जा रही है बेजुवान पशुओ की स्थित बड़ी दयनीय बनी हुई है।मृत गाय के कान में एक टोकन लगा हुआ था जिसपर 617802 नम्बर अंकित था।

कस्वा के मुहल्ला नजरगंज में बार्ड 7 शांतिनगर में बूढ़ी माता मन्दिर से लेकर कोमलचन्द जैन के मकान की ओर बने नगर पंचायत के नाले में एक गाय के फस जाने से गाय ने उसी नाले में तड़फ तड़फ कर दम तोड़ दिया मृत गाय आज भी कुत्तो का निबाला बनने के लिए वही पर पड़ी हुई है जिसे दफनाया जाना तक स्थानीय प्रशासन द्वारा उचित नही समझा गया।लखन सिंह धंदेला ने बताया नगर पंचायत द्वारा निर्मित नाले में गाय का पैर फस जाने के कारण गाय की मौत हो गई है गाय के मृत हो जाने की सूचना नगर पंचायत में किये जाने के बाद भी मृत गाय को नही उठाया गया है आज भी गाय उसी स्थान पर मृत पड़ी हुई है।

समय रहते अगर गाय को नही उठाया गया तो सारे मुहल्ले बालो का बदबू से रहना बड़ा मुश्किल हो जायेगा।शासन द्वारा निर्देशित भी किया गया है कि गाय की मौत हो जाने पर फेंका न जाये गाय को सा सम्मान जमीन में दफनाया जाय पर शासन के निर्देशों का असर स्थानीय प्रशासन पर दिखता हुआ नजर नही आ रहा है और न ही कस्वा के इस समय गौ रक्षक भी कही भी नजर नही आ रहे है जो मृत पड़ी गाय को दफनाये जाने की प्रतिक्रिया को अंजाम दे सके।



रिपोर्ट:वीरेंद्र तिवारी पिंटू महाराज


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हमारे बारे में

DEVESH KUMAR GUPTA DIRECTOR NEWS 17TV