घुवारा //बड़ामलहरा विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़ामलहरा में चुनावी सभाओं का दौर जारी हो गया है।आज दोपहर में बड़ामलहरा के विधानसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा के एक मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन भगवॉ में आयोजित किया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
आपको बता दे प्रदेश अध्यक्ष बी डी के काफिले में सेकड़ो की संख्या में चार पहिया वाहन थे वही सेकड़ो की संख्या में दो पहिया वाहनों की रैली आगे आगे चलती नजर आई है।
सभा मे प्रदेश अध्यक्ष ने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला।
वही कहा कि कमलनाथ ने समूचे मध्य प्रदेश के विकाश का पूरा पैसा केबल छिंदवाड़ा विधानसभा ने लगाया है और कमलनाथ एक बिजनिस मेन मुख्यमंत्री थे उन्हें ना ही धूप का ज्ञान था ना ही इस धूल का ज्ञान था उन्हें केबल बिजनेस का ज्ञान था ।
वही विधानसभा प्रत्यासी प्रधुम्न सिंह लोधी की तारीफ करते हुए कहा है प्रधुम्न सिंह कांग्रेस छोड़ कर बड़ामलहरा के विकास को लेकर भाजपा में आये है।
वाकी कांग्रेस ने जो क्षेत्र की जनता से छल और कपट किया है उन्हें जनता सबक सिखाएगी।।
इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा, पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव,सांसद बीरेंद्र कुमार खटीक,प्रदेश भाजपा महामंत्री हरिशंकर खटीक, खरगापुर विधायक राहुल लोधी,टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी गोस्वामी,ललिता यादव के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छतरपुर से राजाराम साहू की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ